Logo

दिल्ली और दिल्ली एन.सी.आर. क्षेत्र में कितनी जहरीली हवा

15/01/2022

बहनो भाइयो, यदि आप दिल्ली और दिल्ली एन.सी.आर. क्षेत्र में रहते हैं तो आप अनुभव कर रहे होंगे कि कितनी जहरीली हवा में श्वांस लेनी पड़ रही है। प्रति वर्ष विशेषरूप से शीतकाल में वायु इतनी प्रदूषित हो जाती है कि श्वांस लेना भी कठिन हो जाता है। सम्भवतः दिल्ली और दिल्लीक्षएन.सी.आर. से अधिक प्रदूषित हवा पूरे विश्व में कहीं नहीं है। देश के धनाड्डय और नेताओं पर प्रदूषित वायु का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, परन्तु ये मुठ्ठी भर लोग कुल आबादी के एक प्रतिशत के एक प्रतिशत से भी कम हैं, शेष सभी लोगों को प्रदूषित वायु का बहुत ही गम्भीर दुष्परिणाम सहन करने के लिए लाचार होना पड़ता है।

देश के मतदाताओं ने मतदान करके इस प्रकार की सरकार और नेताओं को जन्म दिया जिन्हें वायु प्रदूषण समाप्त करने की योग्यता नहीं है। साधारण लोगों की मेहनत, मजदूरी और टैक्स द्वारा वसूले धन का दुरूपयोग करके नेता लुटियन जोन में राजशाही जीवन जीते हैं जहां वायु प्रदूषण का प्रभाव न के समान है। इन नेताओं को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की जरा भी संवेदना और योग्यता क्यों नहीं है? झूठे भाषणों, एक दूसरे पर दोषारोपणों और क्या प्रदूषण के विरूद्ध युद्ध के केवल विज्ञापनों द्वारा वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है?

वायु प्रदूषण की समस्या हमारे अपने हाथों से किए हुए कर्मों का फल है। हमने गठबंधन की ऐसी भ्रष्ट राजनीति को वोट, समर्थन और सहयोग दे रखा है जिसमें वायु प्रदूषण सहित जनता की समस्याओं पर नेताओं को किसी प्रकार की संवेदना, जिम्मेदारी जवाबदेही है ही नहीं। हमने गठबंधन की भ्रष्ट राजनीति को वोट देकर अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी नहीं गंडासा मार रखा है। गठबंधन की भ्रष्ट राजनीति में समस्याओं का जन्म होता है न कि समाधान,इसलिए समाधान के लिए झूठे भाषणों, झूठे आश्वासनों और झूठे विज्ञापनों में भ्रमित न होकर सबसे प्रथम तुरन्त गठबंधन की भ्रष्ट राजनीति को वोट देना बंद करदें।

मेरा मानना है कि वायु प्रदूषण की दो तिहाई से भी अधिक समस्या सड़कों पर चलने वाले वाहनों के कारण है न कि खेतों और कारखानों के कारण। जब तक आवागमन के प्रदूषणमुक्त, सुंदर, स्वस्थ व सस्ते साधन नहीं बनाए जाएंगें, वायु प्रदूषण की समस्या समाप्त होने के बदले समय के साथ-साथ और बढ़ती ही जाएगी।

समस्याओं के समाधान के लिए हमने गठबंधनमुक्त राजनीतिक विकल्प ~सत्य बहुमत पार्टी~ बनाई। ~सत्य बहुमत पार्टी~ की सरकार बनते ही वायु प्रदूषण को समाप्त करने के लिए दिल्ली और दिल्ली एन.सी.आर. सहित देश के अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में आवागमन के लिए विश्वस्तरीय ट्रामों का निर्माण तुरंत करवा दिया जाएगा। सभी के लिए ट्रामों में आवागमन की सुविधा सदा-सदा के लिए निशुल्क होगी। आपकी जानकारी के लिए बतादूं कि ट्रामों का निर्माण मैट्रो की तुलना में 5 प्रतिशत से भी कम लागत और 2 प्रतिशत से भी कम समय में होना सम्भव है। ~सत्य बहुमत पार्टी~ की सरकार बनते ही एक वर्ष के भीतर सड़कों पर विश्वस्तरीय ट्राम दौड़ती दिखेंगी और वायु प्रदूषण को समाप्त होते भी अपनी आंखों से देखना।

~सत्य बहुमत~ की राजनीति को पहले समझलें फिर सहमत होकर समर्थन दें। ~सत्य बहुमत~ की राजनीति पर चर्चा करने के लिए समय निश्चित करके आप कभी भी मेरे से मिलने का कार्यक्रम बना सकते हैं। अविलम्ब ्सत्य बहुमत् को समझने और समर्थन की आशा में परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सबको स्वस्थ व प्रसन्न रखे।

याद रखिएगा गठबंधन की राजनीति समस्या है और ~सत्य बहुमत पार्टी~ समाधान

गठबंधनमुक्त ~सत्य बहुमत~ जिन्दाबाद-जिन्दाबाद